Saturday, March 15, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़श्याम जोशी बने प्रेस क्लब गोवर्धन के अध्यक्ष, पत्रकारों ने दी बधाई

श्याम जोशी बने प्रेस क्लब गोवर्धन के अध्यक्ष, पत्रकारों ने दी बधाई


कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
नेशनल जनरल लिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर कमलकांत उपमन्यु ने गोवर्धन के पत्रकार श्याम जोशी को गोवर्धन प्रेस क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने शुक्रवार को ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों की उपस्थिति में उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान कर जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी गठित करने की अपेक्षा की है।

इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने श्याम जोशी का सम्मान कर कदम से कदम मिलाकर उनका साथ देने का भरोसा जताया है। श्याम जोशी ने कहा कि तहसील क्षेत्र के पत्रकारों के हितों के लिए वह अंत तक संघर्ष करने को तैयार रहेंगे। वहीं श्याम जोशी दैनिक जागरण के पत्रकार किशन चौहान को सर्वसम्मति से तहसील का महामंत्री घोषित किया है। इस दौरान उनके साथ दैनिक जागरण के तहसील प्रभारी रसिक मुखिया, गोवर्धन प्रेस क्लब के अध्यक्ष परीक्षित कौशिक, भारतीय जनता पार्टी बरसाना के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, दीनदयाल शर्मा, विवेक प्रिय आर्य, मनीष सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments