कोसीकलां। पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा कोसीकलां एवम ब्रज प्रभात सेवा संस्थान कोसीकलां के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी षष्टम त्रिदिवसीय उत्तरकांड एवम सुंदरकांड पारायण महायज्ञ का आयोजन गुरुदेव राधेनारायण भारद्वाज के सानिध्य में 03 जून से शिव मंदिर प्रांगण नंदगांव रोड पर किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार धानौतिया ने बताया की यज्ञ की परंपरा एवम सनातन हिन्दू संस्कृति के प्रोत्साहन हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साप्ताहिक यज्ञ के अंतर्गत आचार्य विवेक उपाध्याय के ब्रह्मत्व में नंदगांव रोड पर किया जायेगा। संरक्षक कन्हैयालाल गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 04 वर्षों से नगर में निरंतर साप्ताहिक महायज्ञ का आयोजन नगर में जगह जगह हो रहा हैं। महामंत्री राजपाल शर्मा ने बताया कि त्रिदिवसीय परायण महायज्ञ के अंतर्गत 03 जून को गणेश पूजन श्रीरामचरित मानस पाठ के साथ 04 जून को उत्तर काण्ड यज्ञ एवम 05 जून को सुंदर काण्ड के मंत्रो के साथ प्रात एवम सांय काल वेला में होगा, यज्ञ की पूर्णाहुति हरिनाम संकीर्तन यज्ञ प्रसाद के साथ शिव मंदिर प्रांगण नंदगांव रोड कोसीकलां पर 05 जून को संपन्न होगी।
मीडिया प्रभारी भारत शर्मा ने बताया कि इस वर्ष नगर में ऐतिहासिक 11 कुंडीय यज्ञ में देश एवम प्रदेश के साधु संत, राजनैतिक एवम सांस्कृतिक नागरिक हिस्सा लेंगे। आयोजित बैठक में संरक्षक अनिल प्रधान, आचार्य विवेक उपाध्याय, उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, राजपाल शर्मा, अनिरुद्ध पालीवाल, पवन यदुवंशी,अंकित ठाकुर, प्रदीप लोहकाना, सहित समूह के आदि लोग उपस्थित रहे।