लखनऊ। यूपी सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियो ंके तबादले किए हैं। इनमें 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले। इनमें एसपी के साथ-साथ डीआईजी स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
शासन से जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार विपिन कुमार मिश्रा बने डीआईजी चित्रकूट धाम। एस के भगत बने आईजी भवन एवं कल्याण यूपी पुलिस लखनऊ। राकेश प्रकाश सिंह बने डीआईजी मिर्जापुर। सुशील घुले बने एसपी सीतापुर। अविनाश पांडे बने एसपी मऊ। आरके भारद्वाज बने डीआईजी बस्ती। राजेश मोदक बने आईजी सीबीसीआईडी लखनऊ। अमरेंद्र प्रसाद सिंह बने डीआईजी अयोध्या।
कविंद्र प्रताप सिंह बने आईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ। यशवीर सिंह बने एसपी सोनभद्र। अमित कुमार आनंद बने एसपी सिद्धार्थनगर। सूर्यकांत त्रिपाठी बने एसपी वाराणसी ग्रामीण। अमित वर्मा बने डीआईजी एसआईटी मुख्यालय लखनऊ। सोमेन वर्मा एसपी सुल्तानपुर बनाए गए। सुभाष चंद्र दुबे डीआईजी ट्रैफिक निदेशालय लखनऊ बने।

