Thursday, April 10, 2025
Homeजुर्मघर में मृत मिले एक ही परिवार के 6 सदस्य, पुलिस जांच...

घर में मृत मिले एक ही परिवार के 6 सदस्य, पुलिस जांच में जुटी

अंबाला। बलाना गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के छह सदस्य रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान संगत राम (65), सुखविंदर सिंह (34), महिंद्रा कौर (संगत राम की पत्नी), रीना (सुखविंदर सिंह की पत्नी) के रूप में हुई है। मृतकों में सुखविंदर सिंह की दो बेटियां , आशु (5) और जस्सी (7) भी शामिल हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि सुखविंदर ने पहले अपने माता-पिता और फिर अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुखविंदर एक प्राइवेट फर्म में काम करता था। मौतों के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी अंबाला ने कहा कि क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। श्सुसाइड नोट बरामद। आगे की जांच चल रही है। इसी तरह की एक घटना में इस महीने की शुरुआत में जम्मू के सिधरा इलाके में हुई थी। वहां भी एक परिवार के छह सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था, श्जम्मू के सिधरा इलाके में एक परिवार के छह सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments