Saturday, April 12, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़अलीगढ़: मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से 50 से अधिक...

अलीगढ़: मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से 50 से अधिक मजदूर बेहोश, मचा हड़कंप


अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर इलाके में गुरुवार सुबह मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई। 50 से अधिक मजदूरों की हालत बिगड़ गई है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। 47 मजदूरों को जेएन मेेडिकल कॉलेज एएमयू में भर्ती कराया गया है। सीओ प्रथम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी मेडिकल पहुंचे और मजदूरों का हालचाल जाना।


अमोनिया गैस लीक होने के बाद फैक्‍ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन कुछ बेहोश हुए मजदूरों को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है। मजूदरों की संख्‍या बढ़ने पर जेएन मेडिकल प्रशासन व डाक्‍टर अलर्ट हो गए। मजदूरों के परिजनों का भी जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचना शुरू हो गया। व्‍यवस्‍थाएं जुटाने में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं प्रशासनिक अफसर जुट गए हैं। मामले की जानकारी शासन तक पहुंचाई जा रही है। इस मामले में डीएम ने बताया कि मजदूरों की हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments