Thursday, March 20, 2025
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 02 अक्टूबर 2022, रविवार

आज का पञ्चांग: 02 अक्टूबर 2022, रविवार

श्रीगणेशाय नम:

आज रविवार को आश्विन सुदी सप्तमी 18:49 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , रंग नीला , माँ भद्रकाली अवतार , मूल नक्षत्र में माँ सरस्वती का आह्वान / पूजन , भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा ,अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 18:48 से , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम ) , विघ्नकारक भद्रा 18:48 से 29:43 तक , बुध मार्गी 14:35 पर , शुक्र हस्त नक्षत्र में 21:34 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 25:53 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:53 तक , ओली प्रारम्भ ( जैन , चतुर्थी पक्ष ) , श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती , श्री महात्मा गांधी जयन्ती (स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस) , श्री के. कामराज स्मृति दिवस , वन्य जीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर )।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- आश्विन
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- सप्तमी – 18:49 तक
  • पश्चात- अष्टमी
  • नक्षत्र- मूल – 25:53 तक
  • पश्चात- पूर्वाषाढ़ा
  • करण- गर – 07:50 तक
  • पश्चात- वणिज
  • योग- सौभाग्य – 17:13 तक
  • पश्चात- शोभन
  • सूर्योदय- 06:14
  • सूर्यास्त- 18:06
  • चन्द्रोदय- 12:41
  • चन्द्रराशि- धनु – दिनरात
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 11:46 से 12:34
  • राहुकाल- 16:37 से 18:06
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- पश्चिम

कल सोमवार को आश्विन सुदी अष्टमी 16:39 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , रंग गुलाबी , श्री दुर्गाष्टमी / महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज ही करें ) , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में माँ सरस्वती देवी का पूजन (बलिदान उत्तराषाढ़ा में ), अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 16:38 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 24:25 से , ओली प्रारम्भ ( जैन , पंचमी पक्ष ) , मतस्योत्सव प्रारम्भ , मेला दशहरा प्रारंभ (कोटा ) , भगवान श्री शीतलनाथ जी मोक्षकल्याणक (जैन , आश्विन शुक्ल अष्टमी ) , श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति दिवस व जर्मन एकीकरण दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments