Wednesday, April 2, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू और शास्त्री की मनाई जयंती

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू और शास्त्री की मनाई जयंती


मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा द्वारा होली गेट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा की अध्यक्षता में बापू व शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सी.एल.पी.लीडर एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल‌‌‌ बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।


महानगर कांग्रेस के महासचिव आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि वंदे मातरम के जनक बंकिमचंद्र चटर्जी के आनंद मठ से दो धाराएं निकली एक राष्ट्रवाद व दुराष्टवाद राष्ट्रवाद को गांधी व नेहरू ने अपनाया और उनकी ही नीतियो से भारत का विकास हुआ परंतु दुराष्ट्रवाद की दो धाराएं हुई।


मुस्लिम लीग एवं हिंदू महासभा मुस्लिम लीग ने सन् 1947 में पाकिस्तान बनाकर अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया और उनकी नीतियों से पाकिस्तान का क्या हाल है, वह सभी के सामने है, परंतु हिंदू महासभा से आर.एस.एस.और आर.एस.एस. से भारतीय जनता पार्टी जिन्हें 2014 में सही से सफलता मिली और इनकी नीतियों से मंहगाई बेरोजगारी एवं हिंदू मुस्लिम करके देश किन परिस्थितियों में पहुंच गया आइए आज बापू व शास्त्री जी की जयंती पर शपथ लेकर जनता के बीच जाय और जनता को इस सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताएं। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments