Friday, April 18, 2025
HomeUncategorizedराधानगर कॉलोनी में 10 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क, विधायक...

राधानगर कॉलोनी में 10 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास

गोवर्धन। गोवर्धन गिरिराज तलहटी के कस्वा राधाकुण्ड में ठा. मेघश्याम सिंह विधायक ने सी.सी. सड़क का शिलान्यास कर नगरवासियों को राहत भरी सौगात दी है। बुधवार को राधाकुण्ड की राधानगर कॉलोनी में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी सड़क का शिलान्यास गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। वहीं नगरवासियों ने विधायक का पटका व फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से परेशान कॉलोनीवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने विधायक निधि से सीसी सड़क बनवाने का निर्णय लिया और बुधवार को नारियल फोड़कर शुभारंभ कर दिया।

प्रधान संघ अध्यक्ष दान सिंह गुर्जर ने बताया कि राधाकुण्ड की राधानगर कॉलोनी में विधायक निधि करीब 10 लाख की लागात से 155 मीटर लंबी सीसी सड़क उत्तम की दुकान से सच्चिदानंद के मकान तक बनाई जाएगी जिसका विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। गोवर्धन मंडल अध्यक्ष परषुराम, अशोक गोस्वामी, टिमटू चेयरमैन, चंद्र विनोद कौशिक, प्रधान संघ अध्यक्ष दानसिंह गुर्जर, राधाकुंड मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, प्रकाश गौड़ सभासद, छत्तर चौधरी सभासद, गिरीश मिश्रा, विनय कौशिक, हरवान सिंह, मुकेश शर्मा महेंद्र गोस्वामी, विष्णु पंडित, हेमंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments