Monday, March 31, 2025
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)शरदोत्सव पर चन्द्रमा की धवल चांदनी में बृषभान नदंनी ने बरसायीं कृपा,...

शरदोत्सव पर चन्द्रमा की धवल चांदनी में बृषभान नदंनी ने बरसायीं कृपा, दर्शनों को उमड़े भक्त

राधव शर्मा
बरसाना।
चन्द्रमा की धवल रोशनी में वृषभान नंदनी ने अपने कान्हा के साथ भक्तों पर कृपा का सागर बरसाया। वहीं जब चन्द्रमा की दूधिया रोशनी सफेद परिधानों से सुसज्जित राधाकृष्ण की आलौकिक विग्रह पर पड़ी तो उनकी यह झांकी भव्य लग रही थी। श्रद्धालु राधाकृष्ण की इस दिव्य झांकी के दर्शन करने को आतुर नजर आ रहे थे।


शरद पूर्णिमा को कस्बे के राधारानी मन्दिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा था। रविवार की शाम को लाडिली जी मंदिर को सफेद परिधानों से सजाया गया। वहीं राधाकृष्ण के दिव्य विग्रह को भी सफेद परिधान धारण कराये गए। श्रद्धालु बृषभान नन्दनी के इस अलकल्पनीय दर्शन को करके खुद को कृतार्थ मान रहे थे।


जैसे ही चन्द्रमा की रोशनी राधाकृष्ण के दिव्य श्रीविग्रहों पर पड़ी सफेद परिधानों से सुसिज्जत राधाकृष्ण की झांकी आलौकिक लग रही थी। पूरा मन्दिर परिसर राधाकृष्ण के जयकारों से गूंजायमान हो रहा था। वहीं सेवायतों द्वारा राधारानी को चन्द्रमा की धवल रोशनी में खीर से भोग लगाकर श्रद्धालुओं को बांटा गया। इस दौरान गोस्वामीजनों द्वारा संयुक्त रुप से समाज गायन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments