Friday, March 28, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़कम्प्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटलाइजेशन वरदान

कम्प्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटलाइजेशन वरदान

  • राजीव एकेडमी में बी.एस.सी कम्प्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन प्रोग्राम


मथुरा। इंटरनेट ने आज मनुष्य के जीवन में क्रांति ला दी है। जीवन के हर क्षेत्र में इंटरनेट के उपयोग से जीवन शैली में बहुत बदलाव आया है, शिक्षा भी इससे अछूती नहीं है। सच कहें तो कम्प्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटलाइजेशन किसी वरदान से कम नहीं है। उक्त उद्गार शनिवार को राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के बी.एस.सी कम्प्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में फाउण्डर ट्रूपैक सॉफ्टवेयर साल्यूशन प्रा.लि. कम्पनी के विशेषज्ञ आयुष तिवारी ने व्यक्त किए।


ओरिएंटेशन प्रोग्राम में श्री तिवारी ने बी.एस.सी कम्प्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग और विभिन्न एप्स निर्माण की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि राजीव एकेडमी उच्च व्यावसायिक अध्ययन के लिए उत्कृष्ट संस्थान है। यह ऐसा संस्थान है जहां पूरे सत्र में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। यही वजह है कि यहां के छात्र-छात्राओं के व्यावसायिक अध्ययन का दृष्टिकोण भी उच्चस्तरीय है।
श्री तिवारी ने कम्प्यूटर साइंस के क्षेत्र में होने वाले आविष्कार और लगातार आ रहे अपडेट्स से रूबरू कराते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि डिजिटलाइजेशन के इस युग में विभिन्न प्रकार के एप्स निर्माण का तकनीकी ज्ञान बहुत जरूरी है। छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज डिजिटल सम्पन्नता किसी देश या व्यक्ति की हैसियत मानी जाती है लेकिन डिजिटलाइजेशन के ऑनलाइन संचार में शिष्टाचार बहुत जरूरी है। सही तरीके से यदि डिजिटलाइजेशन व ऑनलाइन संचार सेवा का लाभ उठाया जाए तो इसके लाभ ही लाभ हैं।


आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे नियमित रूप से न केवल कक्षाओं में आएं बल्कि उन्हें जो भी पढ़ाया जाता है उसका मन लगाकर रिवीजन भी करें। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने अतिथि वक्ता का आभार मानते हुए छात्र-छात्राओं से अनुशासित तरीके से अध्ययन करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments