श्रीगणेशाय नम:
आज बुधवार को मार्गशीर्ष बदी अष्टमी पूर्णरात्रि , श्री महाकाल भैरवाष्टमी (सांयकाल अष्टमी में महाकाल भैरव का दर्शन – पूजन) , कालाष्टमी , प्रथमाष्टमी (उड़ीसा ) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सूर्य की वृश्चिक संक्रान्ति 19:15 पर (विशेष पुण्यकाल 12:51 से सूर्योदय तक , दीप – वस्त्र दान – नर्मदा स्नान ) , संकल्प आदि में प्रयोजनीय हेमन्त ऋतु प्रारम्भ , आकाश दीपदान समाप्त , मेला जयगढ़ (जयपुर ) , श्री महाकाल भैरव जयन्ती ( मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी ) , लेखा-परीक्षण दिवस (अ४्िर३ ऊ्र६ं२) , राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) 65वां स्थापना दिवस , राष्ट्रीय प्रैस दिवस , विश्व जीर्ण प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग दिवस व अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- मार्गशीर्ष
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- अष्टमी पूर्णरात्रि
- नक्षत्र- आश्लेषा – 18:59 तक
- पश्चात- मघा
- करण- बालव – 18:59 तक
- पश्चात- कौलव
- योग- ब्रह्म – 25:06 तक
- पश्चात- एन्द्र
- सूर्योदय- 06:44
- सूर्यास्त- 17:27
- चन्द्रोदय- 24:01
- चन्द्रराशि- कर्क – 18:59 तक
- पश्चात- सिंह
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- कोई नहीं
- राहुकाल- 12:05 से 13:26
- ऋतु- हेमन्त
- दिशाशूल- उत्तर
कल बृहस्पतिवार को मार्गशीर्ष बदी अष्टमी 07:49 तक पश्चात् नवमी शुरु , प्रथमाष्टमी (उड़ीसा , आज भी )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय