ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज बृहस्पतिवार को मार्गशीर्ष सुदी पूर्णिमा 09:40 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दानादि की अग्रहायणी पूर्णिमा , मार्गशीर्ष मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त , श्री विद्या जयन्ती , श्री अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा ) , श्री दत्तात्रेय जयन्ती ( मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा ) , श्री त्रिपुर भैरवी जयंती (मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा ) , भगवान श्री सम्भवनाथ तप ( जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा ) , श्री बालकृष्ण शर्मा नवीन जन्म दिवस , श्री बालाजी बाजीराव जयन्ती , श्री प्रकाश सिंह बादल जन्म दिवस , अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जन्म दिवस , भारत के प्रथम ‘चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ बिपिन रावत स्मृति दिवस , दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का 38वां स्थापना दिवस , अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह ( 08 से 14 दिसम्बर ) व राष्ट्रीय मतिमंद पुनर्वसन सप्ताह ( 08 से 14 दिसम्बर )।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- मार्गशीर्ष
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- पूर्णिमा – 09:40 तक
- पश्चात- प्रतिपदा
- नक्षत्र- रोहिणी – 12:33 तक
- पश्चात- मृगशिरा
- करण- बव – 09:40 तक
- पश्चात- बालव
- योग- साध्य – 27:10 तक
- पश्चात- शुभ
- सूर्योदय- 07:01
- सूर्यास्त- 17:24
- चन्द्रोदय- 17:25
- चन्द्रराशि- वृषभ – 25:44 तक
- पश्चात- मिथुन
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:52 से 12:33
- राहुकाल- 13:30 से 14:48
- ऋतु- हेमन्त
- दिशाशूल- दक्षिण
कल शुक्रवार को पौष बदी प्रतिपदा 11:36 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय