Wednesday, October 23, 2024
Homeन्यूज़वीपीएस में हुआ साइक्लोथॉन रेस प्रतिस्पर्धा का आयोजन

वीपीएस में हुआ साइक्लोथॉन रेस प्रतिस्पर्धा का आयोजन

वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में कक्षा प्री प्राइमरी से यूकेजी के बच्चों के लिए साइक्लोथॉन रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने मनोरंजन व आनंद के साथ भाग लिया। बच्चों की साइकिलों को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। रेस का आरंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
रेस शुरुआत होते ही बच्चों के उत्साह व जोश का ठिकाना नहीं रहा। एक दूसरे से जीतने की प्रतिस्पर्धा ने उनका मनोबल बढ़ाया। मैदान में उपस्थित सभी गुरुजनों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस साइक्लोथॉन रेस का मुख्य उद्देश्य खेलकूद व स्वास्थ्य की प्रति बच्चों को जागृत करना था। कार्यक्रम में स्वेका राज, सपना शर्मा, ज्योति शर्मा, राधा प्रजापति, भारती शर्मा, शिवानी, पंकज, तान्या मौजूद रहे। रेस में प्री प्राइमरी से प्रथम स्थान प्राप्त कर कार्तिकेय स्वर्ण पदक व सुदर्शन ने द्वितीय स्थान प्राप्त पर रजत पदक प्राप्त किया। एलकेजी से विहान ने स्वर्ण पदक, स्तुति ने रजत पदक, अथर्व ने कांस्य पदक जीता। यूकेजी से वेद ने ओवर ऑल ट्राफी जीत कर स्वयं को गौरवान्वित किया। वैभवश्री ने रजत पदक व वर्तिका ने कांस्य पदक हासिल किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments