Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की बीमारी के चलते निधन, पूर्व में...

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की बीमारी के चलते निधन, पूर्व में ड्यूटी पर एक्सीडेंट के दौरान कट गया था एक हाथ

गोवर्धन। थाना गोवर्धन में तैनात होमगार्ड कर्मी की बुधवार देर रात्रि बीमारी के चलते मौत हो गयी। उनका उपचार दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। मृतक होमगार्ड की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाने तैनात होमगार्ड कर्मी 1307 कंपनी गोवर्धन ज्ञानेंद्र सिंह कुंतल (38) निवासी नगला सवला थाना मगोर्रा करीब एक माह से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। बच्चों को छोटी सी उम्र छोड़ जाने के बाद पत्नी का बुरा हाल है। मृतक होमगार्ड ने 20 जनवरी 2009 से अपनी सेवा शुरू की थी। 11 जुलाई 2019 को ड्यूटी के दौरान मृतक होमगार्ड का एक्सीडेंट के दौरान हाथ कट गया। फिर भी ज्ञानेंद्र ड्यूटी पर तैनात रहा। वहीं होमागर्ड के निधन से विभाग में भी शोक की लहर व्याप्त हो गयी। इस दौरान जिला कमांडेंट होमगार्डस मथुरा डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, कंपनी गोवर्धन प्रभारी बीओ टेनपाल सिंह कुंतल, एसीसी चंद्रभान सिंह, पीसी बनवारी लाल, पीसी लेखराज कौशिक, वीरपाल सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

रिपोर्टर,राजेश लवानिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments