Wednesday, October 23, 2024
Homeजुर्ममथुरा - हाथरस व बल्देव के यात्रियों की बस जम्मू में खाई...

मथुरा – हाथरस व बल्देव के यात्रियों की बस जम्मू में खाई में गिरी

रिपोर्ट – मुनेश भारद्वाज

हाथरस की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया जम्मू कश्मीर के अखनूर में हाथरस व बल्देव नगला लोका के लोगों से भरी बस खाई में पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। हाथरस जनपद से गई हुई बसों के बारे में जानकारी कर ले। जिला प्रशासन द्वारा उक्त घटना की स्थिति पर सतर्क बनाये रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है साथ ही आम लोगों की सहायता के लिये हेल्पलाईन न0 05722227041, 05722227042 जारी किये गये हैं। जिनके माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सेक्टर अखनूर में लगभग 12 बजे कुरुक्षेत्र, हरियाणा से शिवखोड़ी, पौनी के लिए श्रद्धालुओं (यू.पी. और राजस्थान के) को लेकर जा रही एक बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- यू.पी.-86 ई.सी. 4078 है, थाना अखनूर के अंतर्गत तुंगी मोड़ (चौकी चौरा) के पास पलट गई। इस संबंध में घायल व्यक्तियों में कृष्णा (उम्र 13 वर्ष) पुत्र – जय बीर सिंह निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, जय बीर सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, सुभाष चंद (उम्र 39 वर्ष) पुत्र लाल सिंह निवासी रामपुर, मथुरा उत्तर प्रदेश, संजय कुमार (उम्र 40 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश, यगुषा (उम्र 32 वर्ष) पत्नी धर्मवीर निवासी वरमुंडा, भरतपुर राजस्थान, राजवती (उम्र 59 वर्ष) पत्नी सतवीर निवासी भरतपुर राजस्थान।

शांति (उम्र 65 वर्ष) पत्नी मोहिंदर निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, बिलाल देवी (उम्र 50 वर्ष) पत्नी गौतम निवासी अलीगढ़ यू.पी., (9) राधिका (उम्र 28 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी., सतवीर (उम्र 37 वर्ष) पत्नी गंगाली सिंह निवासी यू.पी., गोमिता (उम्र 24 वर्ष) पत्नी रिंकू शर्मा निवासी अलीगढ़ यू.पी., अंकुशा (5 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी., मुन्नी देवी (50 वर्ष) पत्नी अमर सिंह निवासी भरतपुर, राजस्थान, सुनीता (उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बॉबी निवासी अलीगढ़ यू.पी., जतिन (उम्र 17 वर्ष) पुत्र शमशेर निवासी लालपुर यू.पी., काजल (उम्र 16 वर्ष) पुत्री सितेन्द्र निवासी अलीगढ़ यू.पी.।

गीता देवी (उम्र 25 वर्ष) वर्ष) पत्नी शीशूपाल निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश, अमरबती (आयु 59 वर्ष) पत्नी रणबीर निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश, कमलेश (आयु 45 वर्ष) पत्नी चंदर पॉल निवासी नया अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, अंजू (18 वर्ष) पुत्री शीशू पाल निवासी नया अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, रघुवीर सिंह (आयु लगभग 70 वर्ष) पुत्र हरदानी सिंह निवासी उत्तर प्रदेश, इसके अलावा एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 07/08 वर्ष, एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष और एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 60 वर्ष घायल हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments