वृंदावन। वृंदावन पब्लिक स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसर में पौधरोपण किया। जिसमें मुख्य अतिथि मनीषी अमित तिवारी उपस्थित रहे।
विद्यालय के निदेशक डॉ. ओम जी ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है और समय समय पर पौधों की देखभाल की जाती है। आह्वान किया कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों को लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी सेवा करें। विगत वर्षो में भी संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु यमुना पुत्रों को सम्मानित किया गया एवं सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गयी।
इस दौरान राजीव चतुर्वेदी, तरुण शर्मा, अमित, ज्योति शर्मा आदि उपस्थित रहे |
वी•पी•एस ने पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस : पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- Advertisment -