Saturday, September 28, 2024
Homeन्यूज़सफ़ाई कर्मचारियों को निर्मल इनिशिएटिव संस्था द्वारा नगर निगम वृंदावन में पानी...

सफ़ाई कर्मचारियों को निर्मल इनिशिएटिव संस्था द्वारा नगर निगम वृंदावन में पानी की बोतल, सूती गमछा एवं ORS वितरित किया गया

आज दिनांक 6 जून 2024 को वृंदावन क्षेत्र के सभी सफ़ाई कर्मचारियों को निर्मल इनिशिएटिव संस्था द्वारा नगर निगम वृंदावन में पानी की बोतल, सूती गमछा एवं ORS वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर अपर आयुक्त श्री सी.पी. पाठक एवं सहायक नगर आयुक्त श्री अनुज कौशिक भी मौजूद थे। नगर अपर आयुक्त ने निर्मल इनिशिएटिव के इस कार्य की सराहना की और कहा कि इस बढ़ती धूप का सबसे ज़्यादा प्रभाव हमारे सफ़ाई कर्मचारियों की सेहत पर पढ़ता है। ऐसी स्तिथि में निर्मल इनिशिएटिव की यह पहल सफ़ाई कर्मचारियों के इस गर्मी में रोज़मर्रा के जीवन को आसान बनाने में मदद करेगी। निर्मल इनिशिएटिव की निदेशिका श्वेता गोस्वामी ने सफ़ाई कर्मचारियों को इस बढ़ती हुई धूप से बचने एवं अपने स्वास्थ का ध्यान रखने के लिए उपाय भी बताए। उन्होंने, अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने का सुझाव दिया एवं समय समय पर ors का घोल पीने के लिए भी कहा। इसके अलावा, उन्होंने धूप के प्रभाव को कम करने के लिए, पतले कपड़े पहनने की राय दी।

श्वेता गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस बढ़ती धूप एयर गर्मी से राहत पहुँचाने का कार्य mutual aid को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। हमे अपने सफ़ाई कर्मचारियों के स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए एक साथ आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में चीफ सेनिटेशन इंस्पेक्टर श्री सुरेश चंद , सब इंस्पेक्टर श्री सुभाष , सफाई कर्मचारी वार्ड सुपरवाइजर्स कुशाग्र गोस्वामी, रुवीन, बलराम उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments