Sunday, September 8, 2024
Homeन्यूज़अन्तर्राष्ट्रीयदुबई में पहली बार आयोजित हुई भारतीय देवी देवताओं के चित्रों की...

दुबई में पहली बार आयोजित हुई भारतीय देवी देवताओं के चित्रों की ऐसी प्रदर्शनी

दुबई के कोंसुल जनरल सतीश कुमार सिवान ने किया प्रदर्शिनी का उद्घाटन

वृंदावन। देश के जाने-माने चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई द्वारा अपने द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शिनी दुबई में आयोजित की गई। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर यह उनकी 5 वीं तथा UAE में पहली प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया।

भगवान श्री कृष्ण के चित्रों पर आधारित इस भव्य प्रदर्शिनी का उद्घाटन सतीश कुमार सिवान, कोंसुल जनरल, दुबई ने दीप जलाकर किया। होटल ताज बिजनेस बे के बालरूम में इस प्रदर्शिनी में 66 चित्रों को प्रदर्शित किया गया था।
उद्घाटन के अवसर पर सैकडों कि संख्या में हिन्दू समाज व अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।
प्रदर्शिनी में लागे चित्रों की सुदंरता एवं भावभंगिमा देखकर सभी आश्चर्य चकित थे। इस तरह की भारत की कला संस्कृति को दुबई निवासियों ने पहली बार देखा था तथा सभी लागों ने चित्रकार एवं उनकी कला की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

दुबई के इतिहास में हिन्दू भगवान और देवी देवताओं की ऐसी प्रदर्शिनी पहली बार आयोजित कि गई थी । इसके आयोजन के लिये दुबई के सैंकडों लोगों ने सहयोग किया तथा विशेष रूप से मथुरा के रोहित पाल शर्मां, मेरठ के बंजुल बादिल एवं दुबई के विक्रांत निगम ने सहयोग किया।
31 मई से 2 जून तक चली तीन दिवसीय प्रदर्शिनी में अबू धाबी के नवनिर्मित अक्षरधाम मन्दिर जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 फरवरी को किया था, वहां के स्वामी ब्रह्मविहारी दास ने विशेष रूप से अबू धाबी से दुबई आ कर इस कला प्रदर्शिनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर चित्रकार की पत्नी कुसुम कन्हाई, पुत्र एवं पुत्रवधु अर्जुन और मेघा कन्हाई, आराध्य डांवर आदि लोग उपस्थित थे। इस प्रदर्शिनी के सफल आयोजन के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अप्रैल 2024 को पत्र के माध्यम से पद्मश्री कृष्ण कन्हाई को शुभकामना संदेश भेंजा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments