Wednesday, July 3, 2024
Homeन्यूज़मथुरा जनपद में हुए विद्युत अधिकारियों के ट्रांसफर पंकज शर्मा होंगे एसडीओ...

मथुरा जनपद में हुए विद्युत अधिकारियों के ट्रांसफर पंकज शर्मा होंगे एसडीओ कृष्णा नगर

मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम मथुरा जोन के मुख्य अभियंता एसके जैन ने कई इंजीनियरों को इधर से उधर किया है। यह इंजीनियर पिछले काफी समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। स्थानान्तरण सूची जारी होने के बाद अन्य इंजीनियरों में भी खलबली मची हुई है। एक और सूची जल्द जारी होने की संभावना है। इंजीनियरों ने इधर-उधर संपर्क करना शुरू कर दिया है। मथुरा जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर एसके जैन ने विद्युत परीक्षण शाला तृतीय देहात मंडल द्वितीय में तैनात सहायक अभियंता मनीष कुमार बंसल को गोवर्धन डिवीजन के विद्युत वितरण उपखंड दतिया भेजा है। यहां तैनात एसडीओ संदीप कांत वर्मा को वृंदावन के छटीकरा सब डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है। छटीकरा के एसडीओ पंकज शर्मा को कृष्णानगर ,सहायक अभियंता राजस्व कोसी देवेन्द्र सिंह को फरह सब डिवीजन, फरह एसडीओ नवनीत सिंह को कोसी के छाता सब डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी है। सहायक अभियंता राजस्व शरद प्रताप को प्रथम डिवीजन को उनके वर्तमान कार्य के साथ उपखंड राया का अतिरिक्त कार्य सौंपा है। प्रथम डिवीजन के सहायक अभियंता राजस्व नीरज कुमार शर्मा को उनके कार्य के अतिरिक्त मांट डिवीजन के नौहझील क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments