Thursday, September 19, 2024
Homeन्यूज़वीपीएस के बच्चों ने किया डाकघर का शैक्षिक भ्रमण

वीपीएस के बच्चों ने किया डाकघर का शैक्षिक भ्रमण

छात्र छात्राओं को दी डाकघर होने वाले कार्यों की जानकारी

-आधार कार्ड बनवाने व खाता खोलने के नियमों से भी कराया अवगत

वृंदावन। वृंदावन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को नगर निगम चौराहा स्थित मुख्य डाकघर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जहां पोस्ट मास्टर अश्वनी अग्रवाल व कैशियर पवन गौतम द्वारा बच्चों को पार्सल, पोस्ट कार्ड, डाक स्टाम्प, मनी आर्डर सभी सेवाओं की जानकारी दी व उपयोग का तरीका भी बताया। साथ ही टिकट संग्रह के बारे में भी बताया गया।
डाक सेवाओं की जानकारी के साथ बच्चों को आधार कार्ड बनवाने व खाता खोलने के नियमों से भी अवगत कराया गया। बच्चों ने अपने माता-पिता के नाम का संदेश लिखकर पोस्ट बॉक्स में डाला। पोस्ट ऑफिस की जानकारियों से अवगत होकर बच्चे बहुत खुश हुए।
इस मौके पर सपना शर्मा, शिवानी गोयल , शालू शर्मा, दिनेश प्याकुरेल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments