Tuesday, September 17, 2024
Homeन्यूज़जीएलए के कृषि विज्ञान के 8 विद्यार्थी चयनित

जीएलए के कृषि विज्ञान के 8 विद्यार्थी चयनित

कृशि क्षेत्र में हर दिन उत्पन्न हो रहे नए अवसर, कंपनी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को तैयार रहने की दी सलाह

मथुरा। पिछले कुछ वर्शों में कृशि क्षेत्र में रोजगार के कई नए अवसर पैदा हुए हैं। केन्द्र और प्रदेष की सरकारों ने भी किसानो के हित में कई कल्याणकारी बिल पेष किए हैं। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों ने कृशि क्षेत्र के लिए अपने द्वार खोले हैं। यही कारण है कि जीएलए विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संकाय के 8 छात्रों को प्लेसमेंट में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
जीएलए यूनिवर्सिटी में कृषि विज्ञान संकाय ने शिक्षा एवं प्लेसमेंट के क्षेत्र में अपनी उच्च गुणवत्ता को साबित किया है। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कृषि छात्रों को उच्चतम पैकेज के साथ-साथ अनेक बड़ी कंपनियों में नौकरियों का अवसर मिला है। प्रमुख कंपनियों के पदाधिकारियों ने छात्रों की शिक्षा एवं योग्यता की सराहना की है। इसके अलावा वेद प्रभा एयरोस्पेस कंपनी के पदाधिकारियों ने किसानों के हित में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए सुझाव दिया कि ड्रोन तकनीक का उपयोग कृशि क्षेत्र में आधुनिकता का प्रमाण एवं इसका उपयोग सटीक खेती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जैव प्रौद्योगिकी और टिकाऊ कृषि व्यवसाय क्षेत्र में काम करने वाली 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभाग से 8 छात्रों का चयन किया। इसमें फार्मरफेस ऑर्गेनिक टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, शील बायोटेक, पैरीवर्ल्ड होमडेकोर, वेद प्रभा एयरोस्पेस, अरुति एग्रीटेक इंडिया एवं एलो ई सेल्स हैं। चयनित छात्रा रागिनी गुप्ता को एलो ई सेल ने अनुसंधान और विकास विभाग के लिए चुना है। छात्रों ने अपने चयन पर हर्श व्यक्त करते हुए कहा कि कृशि क्षेत्र में नए अनुसंधान किसानों के हित में लाभकारी सिद्ध होंगे।
कृषि विज्ञान संकाय के डीन डॉ. सुरेंद्र सिंह सिवाच और प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि संकाय ने कॉर्पोरेट सेक्टर के मापदंडों एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा रचित पाठ्यक्रम के अनुसार अपने पाठ्यक्रम को तैयार किया है। उन्होंने छात्रों को सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों में रोजगार के कई नए अवसरों के बारे में भी सूचित किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों कि इस सफलता में जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधन एवं उच्च अधिकारियों का भी असीम सहयोग रहा है। इस सफलता के साथ, जीएलए विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संकाय के छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक नया सफर और नए संभावनाओं का दरवाजा खुल चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments