Tuesday, September 17, 2024
Homeन्यूज़गोवर्धन परिक्रमा में महिला सुरक्षा हेतु बनाए महिला पुलिस पिंक बूथ का...

गोवर्धन परिक्रमा में महिला सुरक्षा हेतु बनाए महिला पुलिस पिंक बूथ का लोकार्पण करती एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलेश्रेष्ठ

गोवर्धन परिक्रमा में महिला सुरक्षा हेतु बनाए महिला पुलिस पिंक बूथ का लोकार्पण करती एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलेश्रेष्ठ, साथ में श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी राधाकुंड के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज, आईजी आगरा परिक्षेत्र दीपक कुमार, एसएसपी मथुरा शैलेश कुमार पाण्डेय

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में महिला सुरक्षा हेतु स्थाई महिला पुलिस पिंक बूथ के लोकार्पण के बाद एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को गिरिराज जी की छप्पन भोग की प्रसादी देते पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज व अन्य

मथुरा जनपद के प्रथम महिला पुलिस पिंक बूथ का एडीजी ने किया लोकार्पण

  • गिरिराज जी की परिक्रमा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से बने बूथ पर तैनात रहेगी महिला पुलिस
  • महिला सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, आपराधिक घटनाओं पर लगेगी रोक
  • श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी राधाकुंड के सहयोग से बना महिला पुलिस पिंक बूथ
    गोवर्धन। शासन की मंशा के अनुरूप महिला सुरक्षा की प्राथमिकताओं में शामिल स्वयंसेवी संस्था श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के सहयोग से गिरिराज जी परिक्रमा में कुसुम सरोवर के निकट निर्मित जनपद के प्रथम महिला पुलिस पिंक बूथ का लोकार्पण एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शिला पट्टिका का अनावरण्एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर पावन सानिध्य श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास दास महाराज का रहा। लोकार्पण समारोह में आगरा परिक्षेत्र के आईजी दीपक कुमार, एसएसपी मथुरा शैलेश पांडेय भी मौजूद रहे। इस अवसर पर एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हमारी पुलिस महिला सुरक्षा के लिए हमेशा सजग है। पिंक बूथ पर महिलाएं अपनी समस्या को लेकर किसी प्रकार की शिकायत कर सकती हैंै। यहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी उनको सुरक्षित माहौल मुहैया कराकर उनकी समस्या का तत्काल हल कराएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस पिंक बूथ पर प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। पिंक बूथ पर रेस्ट रूम, वाश रूम, शिकायत कक्ष, किचिन, मेडीकल की सुविधा दी गई है। श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास दास महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ का होना आवश्यक था। इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत महाराज की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। धन्यवाद प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन विनोद बाबू मिश्र ने किया। पूजा अर्चना व्यास आचार्य निताई दास पंडित जी ने कराई। इस अवसर पर एसपी देहत त्रिगुण विशेन, सीओ गोवर्धन आलोक सिंह, चैकी प्रभारी राधाकुंड शैलेन्द्र कुमार सिंह, ऋतु यादव, रवि लोचन, छैल बिहारी दास, मंगल दास बाबा, सर्वेश दीवान, देवेन्द्र, महेन्द्र कुमार आदि थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments