Tuesday, September 17, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुराराधाकुंड नगर पंचायत स्वच्छता अभियांन को पलीता लगाती नजर आ रही है

राधाकुंड नगर पंचायत स्वच्छता अभियांन को पलीता लगाती नजर आ रही है

मथुरा जिला के कस्बा राधाकुंड में सावन मास में श्रद्धालुओं का ब्रज में आना निरंतर जारी है। ब्रज में सावन का विशेष महत्व है। विभिन्न राज्यों से लोग आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु नगर पंचायत की लापरवाही से दुखी है। श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत द्वारा कोन्हई रोड पर बनाए गए शौचालय में साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है। गंदगी का साम्राज्य स्थापित है।शौचालय में पानी नहीं आता है। गेट टूटे पड़े हैं। महिला व पुरुष शौचालय के दरवाजा पर गेट की जगह पर्दे टंगे हैं। पेशाब घर के पाइप टूटे हैं। जो सरकार के स्वच्छता मिशन को चूना लगा रहे हैं। वही शौचालय की बाल पेंटिंग भी खराब हो गई है। स्थानीय लोग व परिक्रमा करने वाले लोग समुचित व्यवस्था न होने से नगर पंचायत को कोसते हुए नजर आते हैं। श्रद्धालु शौचालय के अभाव में दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं की भावना आहत हो रही हैं और लोग प्रतिबंध के बाद खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। नगर पंचायत का इस और कोई ध्यान नहीं है। जबकि अभी कुछ दिन पहले गुरु पूर्णिमा मेला भी था। मेले पर भी व्यवस्था ठीक नहीं रही। राधा कृष्ण कुंड नगर परिक्रमा में एक ही शौचालय है। लापरवाही व देखरेख के अभाव में वह भी निरर्थक है। नगर पंचायत अध्यक्ष नगर की प्रमुख व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चंद् लोगों में सिमट कर रह गए हैं। अध्यक्ष की लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। दिल्ली निवासी श्रद्धालु विजय कुमार, वेद प्रकाश शर्मा,कविता दीदी ,वृंदा देवी आदि लोगों रोष प्रकट किया है।

रिपोर्टर,राजेश लवानिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments