Friday, September 20, 2024
Homeन्यूज़पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल का बरेली से मथुरा आगमन होने पर मथुरा के व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया।

गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन पर व्यापार मंडल पदाधिकारीयो से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा की वर्तमान सरकार व्यापारी हित में अनेक कदम उठा रही है लेकिन जानकारी के अभाव में व्यापारी उनसे अनभिज्ञ है और उनका लाभ नहीं ले पा रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो को व्यापारी समाज की सहायतार्थ एवं संगठन की मजबूती के लिए व्यापारी हितेषी सरकारी योजनाओं को गोष्ठियों के माध्यम से व्यापारियों को समक्ष रखना चाहिए।
स्थानीय व्यापार मंडल पदाधिकारीयो ने प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल के समक्ष स्थानीय व्यापारी समस्याओं को उठाते हुए उनके निदान की मांग की।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने किया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गौरव शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव,जिला संरक्षक सुशील दीवान, जिला महामंत्री विजय बंटा सर्राफ, महानगर अध्यक्ष प्रणय पाराशर, महानगर मंत्री सचिन ठाकुर,धौली प्याऊ समिति से श्याम सुंदर गौतम सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “जय व्यापारी जय व्यापार – भारत मां की जय जयकार” के उद्घोष से हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments