Wednesday, April 2, 2025
Homeशिक्षा जगतएनके ग्रुप ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

एनके ग्रुप ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

  • स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का दिन : विवेक

मथुरा : एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्रुप के निदेशक जीएलए के सीएफओ विवेक अग्रवाल ने ध्वजा रोहण किया।

ध्वजा रोहण करते हुए निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त 1947 का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का दिन है। यह वह दिन है जब हमारे देश ने अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्रता प्राप्त की। यह दिन हमें उन संघर्षों और बलिदानों की याद दिलाता है जो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और अन्य अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने किए।

उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम ने हमें न केवल एक स्वतंत्र राष्ट्र का उपहार दिया, बल्कि हमें एकता, विविधता, और सहिष्णुता की विरासत भी सौंपी। आज, हमें यह सोचना चाहिए कि हम किस प्रकार अपने देश को और भी अधिक सशक्त बना सकते हैं। हमें अपने पूर्वजों के सपनों को साकार करने की दिशा में काम करना चाहिए।

इस अवसर पर देवेन्द्र अग्रवाल, सौरभ कसेरा, पुरोहित जी, मनोज आदि एनके ग्रुप परिवार उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments