Friday, September 20, 2024
Homeन्यूज़खेलों के माध्यम से ही शरीर को रख सकते हैं हम स्वस्थ...

खेलों के माध्यम से ही शरीर को रख सकते हैं हम स्वस्थ : मार्तंड देव, द सारंग हाई इंपैक्ट स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

वृंदावन। चैतन्य विहार स्थित द सारंग हाई इंपैक्ट स्कूल में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में डक वाक, वन लेग रेस, 50 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट आदि का आयोजन किया गया।
विद्यालय के निदेशक मार्तंड देव ने विद्यार्थियों को जीवन में खेल एवं शारीरिक व्यायाम की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद बहुत आवश्यक है। सही मायने में खेलकूद के माध्यम से ही हम शरीर को निरोगी और स्वस्थ रख सकते हैं।
खेल प्रशिक्षक दीपक सिंह ने छात्र छात्राओं को बताया कि खेलों के माध्यम से जीवन शैली को कैसे बेहतर बनाएं।
स्कूल प्रिंसिपल व निदेशक ने पुरस्कार वितरण कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही विद्यार्थियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के बारे में जानकारी प्रदान की गई। यह भी बताया कि भारत सरकार ने 2012 से इनकी जन्मतिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। नन्हें मुन्ने बच्चों को म्यूजिकल रेस , मास पीटी , योग आसन आदि के माध्यम से शारीरिक विकास हेतु महत्व समझाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments