Tuesday, September 17, 2024
Homeन्यूज़शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ बनाएगा भाजपा के 10 लाख सदस्य

शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ बनाएगा भाजपा के 10 लाख सदस्य

मथुरा। प्रदेश में सदस्यता अभियान को सफल बनाने व गति देने के लिये भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय संयोजक एवं संस्कृति विवि की सीईओ डॉ मीनाक्षी शर्मा ने ब्रज क्षेत्र के सभी जिला संयोजकों व सह संयोजकों तथा महानगर संयोजकों व सह संयोजकों के साथ-साथ विधानसभा संयोजकों की आनलाइन बैठक आहूत की I बैठक में संयोजकों को सभी संस्थाओं में जाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रहा है। पार्टी के सभी संगठन और उनके पदाधिकारी इस कार्य में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में ब्रज क्षेत्र की शिक्षण संस्थान प्रकोष्ट की क्षेत्रिय संयोजक डा. मीनाक्षी शर्मा ने इस आनलाइन बैठक का आयोजन किया था। आनलाइन बैठक के दौरान संयोजकों को सदस्यता अभियान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ दिवाकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में 10 लाख भाजपा के सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में ब्रज क्षेत्र प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अहम भूमिका निभायेंगे I मुख्य अतिथि भास्कर दत्त द्विवेदी जी ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुये प्रत्येक संस्था में जाकर भाजपा के सदस्य बनाने का आह्वान किया I प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय संयोजक डॉ मीनाक्षी शर्मा ने सभी सहभागियों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए प्रदेश संयोजक डॉ दिवाकर मिश्र व प्रदेश सह संयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी को सभी कार्यकर्ताओं की ओर से 10 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का आश्वासन दिया I क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ आरपी सिंह ने बैठक का कुशल संचालन किया I बैठक में सह संयोजक द्वय डॉ राजकुमार उपाध्याय, प्रज्ञेश शर्मा, डॉ. आर पी शर्मा, तपेश भारद्वाज, पुनीत प्रजापति आदि ने सहभागिता की I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments