Friday, September 20, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)बलदेव जी का प्राकट्योत्सव मनाया

बलदेव जी का प्राकट्योत्सव मनाया

ब्रजसाहित्य परिषद न्यास के तत्वावधान में शेषावतार श्री बलदेव जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर मोदी खाना बडा बाजार गोवर्धन स्थित दाऊजी मन्दिर में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें सरस्वती वन्दना रेनु उपाध्याय ने किया। ब्रज के परमस्नेही प्रखर संत शिरोमणि सियाराम बाबा महाराज जी के आशीर्बाद से प्रोग्राम प्रारंभ हुआ रामसखी ने सन्त हितकारी हलधारी बलराम जी गाया।नेत्रपाल राघव ने राघव अब काहे कूँ रोबै।समाजिक चेतना की रचना पढी।प्रतीक्षा चौहान नेनंद के लाल यशोदा नंदन रुप प्रतीक्षा बखान कियौ है।अनिल शर्मा अनल ने कान्ह कौ ई बडौ भ्रात कितने पछारे देत्य हल के घुमाये ते सुनाया।मूल चन्द्र निरमल ने दाऊजी बाबा रखियों लाज हमारी सुनाया।धीरज कौशिक ने बिरज बलदाऊ जनम लियौ सुनाया।भुवनेश चौहान चिन्तन ने मधु मुसकान सँग जीवन बसर होय।गोपाल प्रसाद गोप ने कैसौ हो गरीब मन भूल जाय सारी पीर बृषभानु से लगैं जो बेटी होय गोद में।हरीबाबू ओम ने संचालन करते हुए ब्रज के राजा दाऊजी कौ सजौ भयौ दरबार भक्त सब कर रहे जै जै कार।मोहन मोही ने जग में ये दाऊ संकर्षण कहाये हैं।आयोजक बृजेन्द्र शर्मा बबलू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस अवसर पर खण्ड संचालक श्याम बाबू कौशिक(आर एस एस) खण्ड प्रचारक भोज प्रताप, नगर संघ संचालक ब्रिजेंद्र बिहारी शर्मा, कॉलेज डायरेक्टर बिंदेश दीक्षित एवम कॉलेज डायरेक्टर के सुपुत्र वैभव गोपाल दिक्षित डॉक्टर प्रियंका, ,गोवर्धन प्रतिनिधि मनीष लबरदार, जितेंद्र प्रोहित, चूटा पंडित, राकेश शर्मा,डॉक्टर संजीव कौशल, डॉक्टर विवेक यादव,विश्वनाथ गोस्वामी, सी ए राम कुमार सारस्वत, अजय अग्रवाल विष्णु रावत, सौरभ शर्मा, मनोज शर्मा,श्याम सुंदर,मनोज खंडेलवाल, संजू लालाजी,योगेश,अमित,गौरी शंकर,कॉलेज प्रिंसिपल चंचल कुमार सैनी,डॉक्टर तेजेंद्र शर्मा डॉक्टर ललित शर्मा, दिनेश चंद,अर्जुन सिंह, कन्हैया सैनी, कोमल गोस्वामी, अजय चौधरी, रामू सैनी ,गुरुदेव,दीनदयाल, हरिमोहन, मनोज समाधियां, योगेंद्र सिंह, बलराम आदि

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments