Wednesday, September 18, 2024
Homeन्यूज़हिन्दी दिवस पर साहित्यकारों का अभिनन्दन

हिन्दी दिवस पर साहित्यकारों का अभिनन्दन

  • द सारंग हाई इम्पेक्ट स्कूल में साहित्यकार अभिनन्दन समारोह आयोजित
  • वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उमेश शर्मा को किया सम्मानित

वृंदावन। हिन्दी दिवस के अवसर पर द सारंग हाई इम्पेक्ट स्कूल में साहित्यकार अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के पितृ पुरूष कपिल उपाध्याय, जो कि स्वयं एक ब्रज साहित्य को नया आयाम देने वाले साहित्यकार हैं, ने डॉ उमेश शर्मा का स्वागत किया एवं पुष्पमाला व शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया।
विद्यालय के डायरेक्टर मार्तण्ड देव उपाध्याय ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को हिन्दी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। हिन्दी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी दिवस के दौरान कई कार्यक्रम होते हैं। इस दिन छात्र-छात्राओं को हिन्दी के प्रति सम्मान में हिन्दी के उपयोग करने की शिक्षा दी जाती है। हिन्दी के महत्व को बताने और इसके प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी भाषा की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। इस दिन बहुत सारे संस्थानों में हिन्दी प्रोत्साहन सप्ताह का भी आयोजन किया जाता है।
हिन्दी दिवस पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उमेश शर्मा का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। हिन्दी शिक्षक कपिल जादौन ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments