Thursday, September 19, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के मध्य किया भगवान गणेश का यमुना...

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के मध्य किया भगवान गणेश का यमुना में विसर्जन

  • एनके ग्रुप ने संस्कार सिटी में मनाया सात दिवसीय गणपति महोत्सव

वृंदावन। एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन हवन-पूजन और भजन कीर्तन में पदाधिकारी गणपति भक्ति में सराबोर रहे। शाम को गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इससे पूर्व जीएलए विश्वविद्यालय के चीफ फाइनेंस ऑफीसर एवं एनके ग्रुप के निदेशक विवेक अग्रवाल ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष महायज्ञ में आहूति देकर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात ग्रुप के पदाधिकारियों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे एवं नाचते, गाते, झूमते हुए प्रतिमा को विसर्जित किया। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से समूचा यमुना किनारा गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर एन के ग्रुप के पदाधिकारी, सदस्य एवं संस्कार सिटी के समस्त स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments