Saturday, September 28, 2024
Homeजुर्मकोसीकलां - गांव में 75 वर्षीय नृशंस हत्या से सनसनी, अज्ञात बदमाशों...

कोसीकलां – गांव में 75 वर्षीय नृशंस हत्या से सनसनी, अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव खिटावटा में हुई घटना से सनसनी फैल गयी है। गांव निवासी धर्मवीर अपनी 75 वर्षीय पत्नी माया के साथ खेत पर बने मकान में रहते थे। माया मकान में बने नीचे के कमरे और धर्मवीर ऊपर के कमरे में सो रहे थे। देर रात घर में घुसे बदमाशों ने माया को दबोच लिया। उसका सिर और चेहरे को दीवार पर पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद अज्ञात बदमाश कांनों के कुंडल, पाजेब, हाथों में पहनी चूड़ी उतारकर फरार हो गए। जिसके बाद कुछ ही समय में महिला ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह देर तक जब माया नहीं जगी तो घरवालों ने जाकर देखा। कमरे का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। कमरे में खून बिखरा था। माया का शव खून से लथपथ पड़ा था।
चारों और खून के छींटे नजर आ रहे थे। खबर फैली तो गांव के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन, सीओ आशीष शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है घटना बेहद ही दुखद है। आरोपियों को छोड़ा नही जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments