Tuesday, October 1, 2024
Homeशिक्षा जगतस्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृति कार्यक्रम

स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृति कार्यक्रम

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। छात्रा अलीशा, संजना, सोनी, प्रिया, वैष्णवी, धनंजय, अनुपम, हर्ष ने अपने भावपूर्ण नृत्य से गणेशजी को प्रसन्न किया। कार्यक्रमों को इस तरह से संजोया गया था जिससे देश के हर प्रांत की झलक मिल सके। छात्रा सुमिति, स्नेहा, सान्या, पायल, ए.तनु, आध्या, जागृति, काजल ने राजस्थानी लोक गीतों के मिश्रण पर नृत्य प्रस्तुत कर मंच पर राजस्थान को जीवंत किया। इसी प्रकार छात्रा चिंकी, ईशा, छात्र करन, सोनेश, अजीत, वंदनी, इशिता, आरती, शिवानी, काजल, आस्था ने गुजराती लोकगीतों पर जबर्दस्त नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा गुनगुन, रिया, प्रिया, अवंतिका, काजल, वृंदा, कनिका ने हरियाणी लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। खुशी, अनुष्का, विष्णु, रौनक, रिजवान, सुमित, लक्ष्य, सूरज, कीर्ति, यतिका और दीक्षा ने पंजाबी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए और खूब धमाल किया। दक्षिण के शास्त्रीय नृत्य रूपा, रचना, नाव्या, परासौना, मेघ्ना और हरिप्रिया ने बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किए।
नृत्य और संगीत की इस श्रंखला के मध्य संस्कृति दिव्यांग स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी दर्शकों को हतप्रभ कर दिया। उनकी बालसुलभ प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इन सभी बच्चों को जब पुरुस्कार प्रदान किए गए तो इनकी खुशी देखते ही बनती थी। सांस्कृति प्रस्तुतियों का यह सिलसिला लगातार चल रहा था। छात्र कैफ और उनके साथियों निशा, अनु, गुंजन और दिव्या ने सालसा नृत्य प्रस्तु किया। अनुराधा और उनके साथियों ने बैली डांस प्रस्तुत कर माहौल को रूमानी बना दिया। राखी और उनके साथियों ने पाश्चात्य शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा जी.लिखिता ने भरत नाट्यम तो राबर्टसन और उसके साथियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबकी तालियां बटोरीं। मोहित और उसके साथियों ने दक्षिण भारतीय शैली में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। संस्कृति फैशन डिजाइनिंग स्कूल के द्वारा प्रस्तुत शो में 20 छात्र-छात्राओं ने रैंप वाल्क कर आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन किया जिसको सभी के द्वारा खूब सराहा गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कृति प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल की ज्योति यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो.फहीम अख्तर, डा. दुर्गेश वाधवा, कु.देविका, प्रशासनिक अधिकारी विवेक श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments