Saturday, October 5, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)माताजी गौशाला है भारत का सबसे बड़ा गौसेवा केंद्र: डॉ राजेंद्र दास...

माताजी गौशाला है भारत का सबसे बड़ा गौसेवा केंद्र: डॉ राजेंद्र दास महाराज

  • माताजी गौशला में नौ दिवसीय गो भक्तमाल का हुआ शुभारम्भ
  • 10 अक्टूबर को होगा राधाकृष्ण विवाह महोत्सव का आयोजन

रिपोर्ट राघव शर्मा

बरसाना श्री माताजी गौशाला के 17 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पवित्र गोष्ठ में नव दिवसीय गो भक्तमाल कथा एवं राधाकृष्ण विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ गुरुवार को ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण से बड़ा गौ सेवक सम्पूर्ण सृष्टि में क़ोई नहीं है। श्रीकृष्ण ने गो पालन कर दुनियां को संदेश दिया कि गो सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान में माताजी गौशाला भारत की सबसे बड़ी गौशाला है।

गुरुवार को मानपुर में स्थित माताजी गौशाला के 17 वर्ष पूर्ण होने के चलते हो नौ दिवसीय गो भकतमाल कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मलूक पीठाधीश्वर डॉ राजेंद्र दास महाराज ने गौ पूजन कर किया। गो भक्तमाल कथा कहते हुए व्यासपीठ से डॉ राजेंद्र दास महाराज ने बताया की जिस गो भक्तमाल कथा को आप सब श्रवण कर रहे है। वो ग्रन्थ उनके पिता श्री द्वारा पथमेड़ा राजस्थान में लिखा गया था। उसी ग्रन्थ में उल्लेखित पावन चरित्रओं की कथा कहने का आज उन्हें सुअवसर मिला है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का अभीष्ट गौमाता है। और हम सब श्रीकृष्ण को चाहते है। श्रीकृष्ण का प्यारा बनने के लिए ग्वारिया बन जाओ, गोप बन जाओ, गोपी बन जाओ, फिर आप सभी श्रीकृष्ण के अभीष्ट बन जाओगे। श्रीकृष्ण स्वयं तुम्हारे पास दौड़े चले आयेंगे। वहीं गो भक्तमाल कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान मान मंदिर के अध्यक्ष डॉ रामजीलाल शास्त्री, गोपेश बाबा, ब्रज शरण बाबा, नृसिंह बाबा, राधाकांत शास्त्री, भक्त शरण महाराज, आचार्य सुरेश शास्त्री, आचार्य महेश शास्त्री, राधाप्रिय, सुनील सिंह, सुशील गोस्वामी, धनंजय दास आदि विशेष रूप से मौजूद थे। माताजी गौशाला के सचिव सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गौ भक्तमाल महोत्सव के दौरान 10 अक्टूबर को बड़े आनंद और उल्लास के साथ राधाकृष्ण का विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत नंदगांव से आदर के साथ बाराती पधारेंगे। वहीं विवाह की सभी रस्मे परम्परा के अनुसार निभाई जायेगी। जिसकी तैयारियां चल रहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments