Wednesday, October 23, 2024
Homeशिक्षा जगतस्किल एक्सपो 2024 में वी पीएस के छात्रों ने रचनात्मकता रंग बिखेरे

स्किल एक्सपो 2024 में वी पीएस के छात्रों ने रचनात्मकता रंग बिखेरे

वृंदावन। छात्रों के चहुंमुखी विकास की प्रक्रिया में तत्पर मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेडरेशन 2024 में नोएडा क्षेत्र से दूसरी बार चयनित होकर न केवल विद्यालय को अपितु समस्त जनपद को गौरवान्वित किया।
गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा कौशल एक्सपो और मार्गदर्शन महोत्सव 2024 में विद्यालय ने दूसरी बार इस गौरव को प्राप्त किया है। पिछले वर्ष विद्यालय के विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में छात्रों ने बृजहाट में ब्रज की कलाओं का प्रदर्शन कर सभी मुख्य अतिथियों व निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया। इस वर्ष बज के गांव नामक थीम को आधार बनाकर छात्रों ने एक ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार किया। जिसमें 10 क्षेत्र के अज्ञात ग्राम क्षेत्र का संपूर्ण इतिहास का संगोपन जी चित्रण आर्ट व क्राफ्ट के माध्यम से किया गया जो कि युक्त क्षेत्र में सबके आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय द्वारा भारत की सांस्कृतिक विरासत के “प्रकाण पुंज वन क्षेत्र” के गांव को प्रदर्शित करने वाले अस्तित्व वह पर्यटन को प्रोजेक्ट में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आर. पी.सिंह (सयुक्त सचिव कौशल शिक्षा), सतीश चहल (उप सचिव) की गरिमामय में उपस्थिति रही। विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रों के दल में वंशिका पाठक, कृति पाठक, हिमांशी गुलाटी,राधारानी, मुस्कान अरोरा ने इस प्रोजेक्ट में अपनी सृजनात्मकता व रचनात्मकता से ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित किया। जूही मिश्रा, स्वेका राज, हेमलता वर्मा, लवी अग्रवाल,रेणुका ने सकारात्मक सहयोग दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कृति शर्मा ने छात्रों के इस प्रयास की भूरी भूरी सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक अनुभव था। जिसने छात्रों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाया और साथ ही उनके भविष्य के प्रयासों को प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments