Friday, April 11, 2025
Homeन्यूज़भव्य होगा प्रभु श्री राम का मंदिर, जल्द शुरू होगा निर्माण-महंत नृत्यगोपालदास

भव्य होगा प्रभु श्री राम का मंदिर, जल्द शुरू होगा निर्माण-महंत नृत्यगोपालदास

वृंदावन। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज बुधवार को रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी आश्रम पहुंचे और धार्मिक आयोजन में भाग लिया। जहां आश्रम के छोटे महंत स्वामी दशरथ महाराज ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पत्रकारों से मुखातिब हुए महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने कहा कि एक तरफ मोदी एक तरफ योगी इनके नेतृत्व में राम मंदिर मंदिर निर्माण की शुरुआत आगामी 2 से 6 माह के अंदर हो जाएगी। दिल्ली हिंसा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जिनका जो काम है वह करते रहेंगे हिंसा फैला रहे लोगों का यह पागलपन है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रंप का दौरा भारत अमेरिका के संबंध के लिए अच्छे संकेत हैं आने वाले दिनों में भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होंगे व्यापारिक संबंध भी बढ़ेंगे। हिंदू विरोधी नीतियों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि दुनिया में सब तरह के लोग हैं कुछ लोग दमनकारी नीतियों को अपना हथियार बनाते हैं तो वह बनाते रहें लेकिन उनकी नीतियों नीतियों का दमन करने वाले भी इस दुनिया में मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े किसी भी संत या व्यक्ति की मूर्ति नहीं लगाई जाएगी। मंदिर में सिर्फ भगवान की मूर्ति होती है। उन्होंने ये भी कहा कि ब्रज के संत बामदेव महाराज का राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा उनका हम हृदय से स्वागत करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments