Saturday, April 19, 2025
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)वृंदावन में बाबा नीब करौरी का मना 47 वां निर्वाण दिवस

वृंदावन में बाबा नीब करौरी का मना 47 वां निर्वाण दिवस

वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में मंगलवार को हनुमानजी के अनन्य भक्त बाबा नीब करौरी महाराज का 47 वां निर्वाण दिवस मनाया गया। मंदिर में पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।


नीब करौरी आश्रम में स्थित हनुमानजी मंदिर, देवी मंदिर, बाबा नीब करौरी महाराज का समाधि स्थल और साधना कुटी को भक्तों द्वारा रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। वहीं बाबा नीबकरौरी के पुत्र स्वामी धर्मनारायण शर्मा के सानिध्य में श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ किया गया।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते आश्रम में आम भक्तों को प्रवेश नहीं दिया गया। लेकिन मंदिर में उपस्थित आश्रम के ट्रस्टी राधाकृष्ण पाठक, आध्यात्मिक गुरू डॉ अनुराग पाठक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप एवं नगर आयुक्त रविंद्र कुमार सहित भक्तों ने बाबा महाराज के चित्रपट का पूजन कर हवन यज्ञ में आहुतियां दीं।
सामान्यतौर पर बाबा नीब करौरी आश्रम में निर्वाण दिवस के अवसर पर हजारों लोग सुदूर क्षेत्रों से शामिल होते हैं। यह उत्सव दिनभर आयोजित होता है। भक्तजन बढचढकर धर्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments