घर के बुजुर्गों की कुछ इच्छाएं होती हैं। वह अपने मरने से पहले कुछ देखना और करने की इच्छाएं दिल में लिए होते हैं। जैसे कि बहुत से बुज ुर्ग चाहते हैं कि मरने से पहले अपने पोते का मुंह देख लें तो कोई अपने पोते की शादी देखना चाहता है। लेकिन बुजुर्ग महिला ने अपने मरने से पहले ऐसी इच्छा जाहिर कर दी कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल ऐसा एक मामला ब्रिटेन की एक बुजुर्ग महिला का सामने आया है। इससे पहले आपको बता दें कि ब्रिटेन के 86 वर्षीय ग्रैन जोशी ने मरने से पहले ऐसी ही इच्छा जाहिर की है। वास्तव में, ग्रैन जोशी अपनी मृत्यु से पहले एक बार गिरफ्तार होना चाहते हैं। हां, यह सच है। वास्तव में, अपनी मृत्यु से पहले, वह चाहते है कि वह अपने पूरे जीवन में एक बार जेल अवश्य जाएं। आपको बता दें, पुलिस ने ग्रैन जोशी की इस इच्छा को पूरा किया है। ग्रैन जोशी की तबीयत इन दिनों काफी खराब है।
वहींं, पाम स्मिथ नाम के एक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि उसकी दादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दादी की उम्र करीब 93 साल है। उस व्यक्ति ने अपनी दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया। ट्विटर पर दादी की गिरफ्तारी की तस्वीरें और पोस्ट देखकर लोग नाराज़ हैं। आखिर किसी के जेल जाने की आखिरी इच्छा कैसे हो सकती है? इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।