Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़फिल्म अभिनेता गोविन्दा की पत्नी ने श्रीबाँकेबिहारी के दर्शन किए, लिया इन...

फिल्म अभिनेता गोविन्दा की पत्नी ने श्रीबाँकेबिहारी के दर्शन किए, लिया इन दो चीजों का मजा


अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन। फिल्म अभिनेता गोविंदा यानि गोविन्द अरुण आहूजा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बुधवार प्रात: बाँकेबिहारी मंदिर में ठाकुर बाँकेबिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने अपने आराध्य से वैश्विक महामारी कोविड-19 से देश को पूरी तरह से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की।


ठाकुरजी के दर्शन के पश्चात फिल्म अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा ने पत्रकारों से कहा कि यूपी में फिल्म सिटी बनना खुशी की बात है। प्रदेश की योगी सरकार ये अच्छा कार्य करने जा रही है। फिल्म सिटी के यूपी में बनने से मुंबई से फिल्म कलाकार यूपी आएंगे

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ठाकुर बाँकेबिहारी में मेरी और मेरे पति गोविन्दा एवं परिवार के सभी सदस्यों की आस्था है। मेरे पति अक्सर बाँकेबिहारी के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने इस बार मुझे श्रीबाँकेबिहारी के दर्शन करने के लिए भेजा है। उन्होंने आराध्य के सामने अपने पति, बच्चे के स्वास्थ्य की कामना की है साथ ही ये भी अपील की है कि देश और दुनिया से महामारी कोविड-19 पूरी तरह समाप्त हो जाए।

उन्होंने कहा कि वृंदावन में मेरी फेवरिट चीज है कि आलू की टिक्की और लस्सी। वृंदावन आने पर वह यहां पहले श्री बाँकेबिहारी के दर्शन उसके बाद ये दोनों चीजों का अवश्य स्वाद चखती हैं। उन्हें बाँकेबिहारी के दर्शन और पूजन शालू गोस्वामी द्वारा कराए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments