Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़आज का राशिफल: 12 नवम्बर 2020, बृहस्पतिवार

आज का राशिफल: 12 नवम्बर 2020, बृहस्पतिवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। भले बुरे का विवेक रहने और परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का साथ भी आज मिलेगा लेकिन स्वार्थ पूर्ति मुख्य रहेगी। सेहत पेट संबंधित छुट पुट बातो को छोड़ ठीक ही रहेगी। यात्रा का मन करेगा परंतु कार्यभार के चलते टल सकती है। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो पर निवेश कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी लाभदायक रहेगा। आज आप निश्चिन्त होकर दिनचर्या बितायेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहयोगी वातावरण रहने से आशा से अधिक लाभ कमा सकते है। लेकिन धन आने के साथ जाने के रास्ते स्वयं ही खोज लेगा।व्यवहार में मधुरता और बुद्धि विवेक रहने से अटके काम बना सकते है। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी कई समय से अटकी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ भी आज मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। रिश्तों को आज अहमियत दे अन्यथा व्यर्थ में अशान्ति बढ़ेगी। उधारी के व्यवहारों के कारण भी आज परेशान रहेंगे। धन की कमी अनुभव होगी। नए कार्यो के प्रस्ताव अभी रोके रखें। घर के किसी सदस्य की बीमारी पर भी खर्च हो सकता है। नकारात्मक सोच से बचे। प्रेम प्रसंगों में आज दूरी बनाए अन्यथा मन दु:ख के प्रसंग बनेंगे। मध्याह्न के आसपास किसी से झगड़ा होने की संभावना है। मौन रहकर दिन बिताने का प्रयास करें। सेहत कुछ समय के मानसिक तनाव को।छोड़ सामान्य रहेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन निकट भविष्य के खर्च की चिंता भी रहेगी आज व्यर्थ के खर्च में कटौती करें अन्यथा आगे वित्तीय समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आज शांत रहेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत कमी अनुभव होगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा। दिन के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते रह सकती है। आलस्य के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा संतोषी मन आज ज्यादा झंझट वाले कार्यो को करने नही देगा। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। लोहे अथवा अन्य कारणों से चोट आदि का भय है सावधान रहें। परिजनो के साथ आज कम ही जमेगी अधिकांश व्यवहार स्वार्थ पूर्ति के ही रहेंगे। सेहत कुछ समय के लिये नरम होगी। आध्यात्म से जुड़ें मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज के दिन सामाजिक अथवा मांगलिक कार्यक्रमो के कारण व्यस्तता भी रह सकती है। कार्य क्षेत्र से भी आज धन का आगमन होगा लेकिन मन चंचल रहने के कारण ऐश्वर्य वृद्धि और मकुज शौक की वस्तुएं इकट्ठा करने पर फिजूल खर्च भी लगे रहेंगे जिन पर अंकुश रखे। विपरीत लिंगीय से आज आकस्मिक लाभ हो सकता है नजदीकियां भी बढ़ेंगी। उपहार सम्मान मिलेगा। सेहत संध्या के समय थोड़ी नरम राह सकती है। खान पान कक आज विशेष ध्यान रखना होगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन भी विषम परिस्थिति वाला रहेगा। आज आपके वाणी अथवा व्यवहार से किसी का अहित भी हो सकता है। कार्यो में असफलता मिलने से क्रोध अधिक रहेगा। आज परिजन अथवा अधिकारी आपके खिलाफ कोई कठोर निर्णय भी ले सकते है। अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य हाथ में ना लें। मशीनरी अथवा अन्य कीमती वस्तुओ के प्रयोग में सावधानी बरतें किसी न किसी रूप में हानि के योग बन रहे है। आरोग्य में कुछ कमी आ सकती है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन कल की ही भांति सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पत्नी संतान के साथ भी आज अच्छी पटेगी लेकिन खर्च भी होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतें आगे समस्या बढ़ सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन नई आशा से भरा रहेगा। लेकिन आज कुटुम्ब में सम्पति अथवा अन्य कोई विवाद बढ़ने से तना-तनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज दिन के आरम्भ में उदासीनता छायी रहेगी। लेकिन दोपर बाद लाभ के अवसर लगातार मिलते रहने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य में अचानक खराबी आने से थोड़ा समय एवं धन व्यर्थ होगा। आज हर क्षेत्र पर विवेक एवं संयम का परिचय देने से आपकी प्रसंशा होगी। भविष्य के लिये निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत की अनदेखी करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप में धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग आज पढाई में ध्यान लगाएंगे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा लेकिन खर्च भी आज अचानक ही होने से लाभ-खर्च बराबर रहेंगे। जिद बहस के चलते परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। सेहत उत्तम रहेगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। शरीर में दर्द की शिकायत रह सकती है जिस कारण कार्य में व्यधान पड़ सकता है। आज घर एवं बाहर के कार्यो की अधिकता रहेगी जिसके चलते मध्यान के बाद अत्यन्त थकान अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज किसी न किस रूप में लाभ अवश्य होगा लेकिन जोड़ नही पाएंगे। परिजनों के साथ किन्ही अंदरूनी विषयो पर मतभेद भी रह सकता है। धन लाभ से खर्च अधिक रहेंगे। शांति से दिन व्यतीत करें। कल मध्यान बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका लक्ष्य मुख्य रूप से भौतिक संसाधनों में वृद्धि करना रहेगा। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल जायेगी। व्यवसायी लोगो को कार्य क्षेत्र पर दिन भर की मेहनत का उचित फल मिलेगा। लेकिन भागीदारी के कार्य आज सावधानी से करें छल होने का भय है। नौजरी पेशाओ के लिये भी दिन कुछ न कुछ लाभ ही देकर जाएगा। मध्यान तक आयवश्यक कार्य पूर्ण कर लें लसके बाद थोड़ा व्यवधान आ सकता है। यात्रा लाभदायीं रहेगी। मित्र परिचितों के साथ आनंददायक समय बितायेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments