पहले जमाने में राजा महाराज अपनी राजकुमारी के लिए वर का चुनाव करने में बहुत ही चूजी हुआ करते थे। राजा अपनी कन्या के विवाह के लिए स्वयंवर रचाते और तरह-तरह की प्रतियोगिताएं रखते थे। ताकि कन्या के लिए आने वाला वर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम और सामथ्र्यवान होना चाहिए। आज के आधुनिक समय में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। धनाड्य व्यापारी पिता अपनी बेटी के लिए वर की तलाश कर रहा है। अपनी बेटी के लिए सही लड़का ढूँढने के लिए थाईलैंड के एक अरबपति बिजनेसमैन आरनॉन रोदथोंग ने बड़ा ही अनोखा तरीका खोज निकाला है।
दरअसल आरनॉन अपनी 26 वर्षीय बेटी के लिए एक ख़ास गुणों वाला लड़का तलाश रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक टूर्नामेंट का आयोजन किया हैं। इस टूर्नामेंट में जो भी लड़का विजेता बनकर सामने आएगा उसे इनाम के रूप में 2 करोड़ 21 लाख रूपए और आरनॉन की बेटी का हाथ मिलेगा। इतना ही नहीं, दुल्हे को बाद में विरासत में आरनॉन का अरबों रुपयों का कारोबार भी मिल जाएगा।
अब इतनी बड़ी रकम सुन जाहिर सी बात हैं बहुत से लड़के इसमें दिलचस्पी दिखाएंगे। लेकिन इस टूर्नामेंट को जितना इतना आसान भी नहीं होगा। अभी तक इसमें भाग लेने के लिए हजारों लड़के आवेदन कर चुके हैं। यदि आप भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन इस अरबपति की बेटी से शादी करना चाहते हैं तो बता दे कि ये थाईलैंड के शहर पटाया में 1 अप्रैल को होने जा रहा हैं।
इस पुरे मामले के बारे में आरनॉन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर के जानकारी दी हैं। उनकी बेटी का नाम कर्नसिता रोडथोंग है। इस लड़की को अपनी बीवी बनाने के इच्छुक लड़के के अंदर कुछ ख़ास गुण भी होना जरूरी हैं। यही लड़की के पीता की शर्त हैं।
लड़की से शादी के लिए हैं ये 3 शर्त
पहली शर्त
लड़का भले ही दिखने में स्मार्ट ना हो तो चलेगा लेकिन उसका पढ़ा लिखा होना जरूरी हैं। लड़के को चाइनीज और अंग्रेजी भाषा का अच्छे से ज्ञान होना चाहिए। यानी आपको ये दोनों भाषाएँ पढ़ना और लिखना आना जरूरी हैं। तभी आप इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले पाएंगे।
दूसरी शर्त
जो लड़का इस अरबपति बिजनेसमैन की बेटी से शादी करेगा उसका आलसी होना नहीं चलेगा। उन्हें अपनी बेटी के लिए एक बहुत मेहनती लड़के की तलाश हैं। इसलिए आपकी आलस और मेहनत को लेकर कुछ टेस्ट भी इस टूर्नामेंट में हो सकते हैं।
तीसरी शर्त
लड़कों को डूरियन नाम के फल से प्यार होना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डूरियन एक बेहद बदबूदार फल होता हैं, लेकिन ये स्वाद में अच्छा होता हैं और बाज़ार में बहुत महंगी कीमत में बिकता हैं। लड़की के पिता इसी फल का कारोबार करते हैं। इसलिए वे चाहते हैं कि उनके होने वाले दामाद को डूरियन की तमाम जानकारी हो और उससे प्यार भी हो।