Saturday, April 19, 2025
HomeUncategorizedशौकिया बाप बना ये शख्स, 1 साल में 23 बच्चों को किया...

शौकिया बाप बना ये शख्स, 1 साल में 23 बच्चों को किया पैदा, महिलाएं इसलिए करती हैं पसंद

एक शख्स ने बाप बनना अपना शौक और बिजनेस बना लिया है। है न चौकाने वाले बात। जी हां ये सच है। ये मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक शख्स साल में 23 बच्चों का बाप बन गया, जब उससे पूछा गया, तो उसने इसे अपना बिजनेस बताया। उस शख्स ने कहा कि पहले ये उसका शौक भी रह चुका है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला एलन फान नाम का ये शख्स अपने स्पर्म डोनेट करता है। पहले तो एलन ये शौकिया करता था, लेकिन अब उसने इसे अपना फुल टाइम जॉब बना लिया है।

एलन ऑस्ट्रेलिया में स्पर्म डोनर के तौर पर काफी मशहूर है। वह कई महिलाओं को अपने स्पर्म डोनेट करता है और उसका कहना है कि महिलाएं उसके स्पर्म को पसंद करती हैं क्योंकि उसके स्पर्म हेल्दी हैं। अगर 40 साल के एलन की निजी जिंदगी की बात करें तो वह खुद भी दो बच्चों का पिता है। हालांकि, एलन ने गुप्त तरीके से स्पर्म डोनेट करके साल भर में 23 बच्चों का पिता बन गया।

यही नहीं, एलन गुप्त तरीके के अलावा रजिस्टर्ड फर्टिलिटी सेंटर में भी स्पर्म डोनेट करता है, लेकिन अब एलन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। उन पर कुछ फर्टिलिटी क्लिनिक ने ही एलन के बारे में शिकायत की थी। एलन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वैध क्लिनिक के अलावा कई लोगों को स्पर्म डोनेट किया है और तय सीमा से अधिक बच्चे पैदा किए हैं। बता दें कि, कानून के मुताबिक, एक पुरुष सिर्फ 10 बच्चे पैदा कर सकता है। इस पर एलन ने कहा है कि वह महिलाओं को मना कर सके, जिसकी वजह से उन्होंने एक दिन में 3 महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments