Monday, April 21, 2025
Homeजुर्मदिनदहाड़े महिला को टेंपो से खींचकर पहले किया अगवा,फिर गोली मारकर कर...

दिनदहाड़े महिला को टेंपो से खींचकर पहले किया अगवा,फिर गोली मारकर कर दी हत्या

राजेश डब्बू की रिपोर्ट
महावन।
सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़़ताल शुरु कर दी है। महिला सहेली के साथ घर से पैंठ बाजार जा रही थी। टैम्पो से उतारकर जबरन बदमाश उसे बाइक पर अपने साथ ले गए और रास्ते में ही गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


मंगलवार दोपहर करीब डेढ बजे महावन से नगला पापड़ी मार्ग पर विधवा महिला शीला उम्र 30 साल अपनी सहेली के साथ टेंपो में सवार होकर पैंठ बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने टैम्पो को रोक लिया और शीला को जबरन अपने साथ ले गए। कुछ ही दूरी पर जाकर रास्ते में ही उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली महिला के सिर में लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला महावन के कसाईपाड़े की रहने वाली है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments