Monday, April 21, 2025
Homeजुर्मकान में इयरफोन लगाकर बीमाकर्मी युवती ने दी जान, मोबाइल में बंद...

कान में इयरफोन लगाकर बीमाकर्मी युवती ने दी जान, मोबाइल में बंद लाइव सुसाइड का राज

आगरा। न्यू आगरा के इंद्रुपुरी कॉलोनी स्थित किराये के घर में रह रही बैंक की इंश्योरेंस शाखा में काम करने वाली युवती का शव फंदे से लटका मिला। युवती के कान में लगी लीड और सिरहाने रखे मोबाइल से पुलिस वीडियो कॉल करते हुए आत्महत्या की आशंका जताई रही है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।


थाना न्यू आगरा के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि कासगंज के सहावर गेट निवासी प्रिया वर्मा (24 वर्ष) पुत्री राम प्रकाश वर्मा इंद्रपुरी कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। मकान कासगंज के रहने वाले श्याम सुंदर गुप्ता का है। मकान के भूतल पर प्रिया रहती थी, जबकि कुछ दिन से कॉलोनी के ही प्रॉपर्टी डीलर अजय वशिष्ठ पहली मंजिल पर कमरा लेकर रह रहे थे। प्रिया संजय प्लेस स्थित एक बैंक की लाइफ इंश्योरेंस शाखा में काम करती थी। किरायेदार अजय वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि प्रिया शुक्रवार रात को आठ बजे कमरे पर आई थी। इसके बाद अंदर से कमरा बंद कर लिया। शनिवार दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर शक हुआ तो उन्होंने आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर मोबाइल मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। घंटी जा रही थी। इस पर पुलिस को बसूचना दे दी।

कारीगर की मदद से खुलवाया पुलिस ने दरवाजा


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारीगर की मदद से दरवाजा खुलवाया। कमरे में पंखे से बंधे फंदे से प्रिया का शव लटका हुआ था। डबल बेड पर कुर्सी गिरी पड़ी थी। दुपट्टे से फंदा बनाया गया था। डबल बेड के सिरहाने पर एक मोबाइल रखा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

प्रिया से मिलने आता था एक युवक


पुलिस के मुताबिक, प्रिया ने वर्ष 2019 में मथुरा के एक विश्वविद्यालय से एमबीए किया था। इसके बाद नौकरी कर रही थी। किरायेदार अजय वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि प्रिया के पास एक युवक आता रहता था। वह भी कासगंज का रहने वाला है। प्रिया उसे अपना परिचित बताती थी।

मोबाइल में लाइव सुसाइड का वीडियो होने की आशंका


निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि डबल बेड के सिरहाने पर मोबाइल रखा हुआ था। यह इस स्थिति में था कि जैसे वीडियो बनाया गया है। मगर, जब मोबाइल देखा गया तो वह बंद हो चुका था। फोरेंसिक टीम ने मोबाइल चार्ज करके खोलने की कोशिश की, लेकिन उसमें पैटर्न लॉक लगा हुआ था। इसे खुलवाया जाएगा। प्रिया की फेसबुक आईडी भी चेक की जाएगी। प्रिया के कान में ब्लूटूथ ईयरफोन लगा था। इससे आशंका यह भी है कि वह किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments