Monday, April 21, 2025
Homeजुर्मप्लॉट को लेकर अमर कालोनी में चली अंधाधुंध गोलियां, दो घायल

प्लॉट को लेकर अमर कालोनी में चली अंधाधुंध गोलियां, दो घायल

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित अमर कालोनी में पारिवारिक विवाद में हो गया। जिसमें अंधाधुंध गोलियां और लाठी डंडे चले। इस विवाद में पति-पत्नी घायल हो गए। वहीं गोलियोंं की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में हलचल मच गई। लोगों में घटना के लेकर दहशत व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पत्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया है।


मिली जानकारी के मुताबिक दतिया गांव निवासी महेन्द्र (58 वर्ष) अपनी पत्नी मीना (45 वर्ष) के साथ हाईवे थाना क्षेत्र स्थित अमर कालोनी में भांजे के घर आया था। विगत दिनों भांजे के निधन होने पर यह दम्पत्ति शोक व्यक्त करने के लिए आए थे। तभी अचानक मृ़तक के परिजन और ससुरालिजनों के बीच प्लॉट को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद ने बड़ा रुप ले लिया और दम्पत्ति और परिवार के कुछ लोगों के बीच मारपीट होने लगे।

आरोप है कि मृतक के ससुराल पक्ष के 6 से अधिक लोगों ने जमकर लाठियों के साथ गोलियां भी चलाईं। कई राउंड गोलियां चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोलियां चलने की सूचना पर मौके पर पहुंंची पुलिस को देख विवाद में शामिल लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने विवाद में घायल हुए दम्पत्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।


थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्लॉट को लेकर मृतक भूरा के ससुरालिजनों और परिवार के लोगों में विवाद हो गया था। भूरा जो अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसने दो दिन पहले ही आत्म हत्या कर ली थी। ससुरालिजन मृतक के परिवार से पत्नी के नाम प्लॉट करने को कह रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और गोलियां चली। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments