Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedमशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में...

मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियॉग्रफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को हार्ट अटैक आया है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रेमो को आईसीयू वार्ड में नहीं रखा गया है और उनकी हालत पहले से स्थिर है। रेमो के हार्ट अटैक आने की खबर के बाद से उनके प्रशंसक उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।


रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनीं फिल्म स्ट्रीट डांसर इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले थे। इसके अलावा वह एबीसीडी, एबीसीडी 2, रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं, जिसमें जी सिने और स्टार डस्ट जैसे अवॉड्र्स शामिल हैं। वह झलक दिखलाजा, डांस इंडिया डांस और डांस प्लस जैसे शोज को जज भी कर चुके हैं। वह खुद की डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां हर साल वह युवाओं को डांस ट्रेनिंग देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments