Saturday, September 21, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)प्राचीन दीर्घ विष्णु मंदिर में भगवान का हुआ केसर चंदन के जल...

प्राचीन दीर्घ विष्णु मंदिर में भगवान का हुआ केसर चंदन के जल से महाभिषेक

मथुरा। प्राचीन श्री दीर्घविष्णु मन्दिर में सोमवार को मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष सोमवती अमावस्या पर मंगला आरती के पश्चात वैदिक विधि विधान से केसर चन्दन युक्त सुगंधित जल से पुरु सूक्त व श्री सूक्त से वैदिक विद्वानों द्वारा अभिषेक कराया गया। मनोहारी श्रृंगार धारण कराया गया और भगवान को अतिप्रिय माखन व मिश्री का भोग लगाया गया। वैदिक विद्वानों द्वारा विष्णु सहस्रनाम का पाठ व हवन किया गया।

मन्दिर के सेवायत महन्त कान्ता नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रात: सायं काल भक्तों द्वारा पूरे मन्दिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर अपने पूर्वजों की आत्मशान्ति एवं सुख समृद्धि ऐश्वर्य प्राप्ति व विश्व कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर श्री दीर्घ विष्णु सेवा संस्थान के संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि मार्गशीर्ष महिना पुराणों व शास्त्रों के अनुसार अत्यंत ही पुण्य दायक बताया गया है। इस माह में किए गए पुण्य कार्य का विशेष फल प्राप्त होता है। भगवान दीर्घ विष्णु मंदिर में प्रत:काल से श्रद्धालु महिलाओं द्वारा भगवान की निरंतर परिक्रमा लगाई गई और सायं सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्वलित किये गए और महिला मंडल द्वारा भक्ति भाव पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर श्री दीर्घ विष्णु सेवा संस्थान के अध्यक्ष कान्ता नाथ चतुर्वेदी, महिला अध्यक्ष अनिता चतुर्वेदी, संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष रामदास चतुर्वेदी पार्षद, मूलचंद गर्ग पार्षद, अनुष्ठान प्रमुख देवदत्त शास्त्री देवो पंडित, संगठन मंत्री मुरलीधर चतुर्वेदी मुरलिया, महासचिव बालकृष्ण चतुर्वेदी महाप्रबंधक लाल कृष्ण चतुर्वेदी संयुक्त सचिव कमल कांत शर्मा, निरीक्षक जितेन्द्र चतुर्वेदी, सी ए सरदार राजेन्द्र सिंह होरा, डॉ रमन बिहारी टंडन आदि संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर महा आरती की। अन्त में माखन मिश्री व मेवायुक्त दूध प्रसाद का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments