Wednesday, April 23, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का हार्ट अटैक से निधन

भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का हार्ट अटैक से निधन


लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का बुधवार की रात लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। कोरोना से जंग जीतने के बाद आईसीयू से बाहर आए थे। उनके निधन से देवीपाटन मंडल में शोक छा गया। कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी की कोरोना से मौत हुई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी में शामिल रहे

गोंडा जिले ही नहीं बल्कि पूरे मंडल में भाजपा के सिरमौर कहे जाने वाले सत्यदेव सिंह भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की थी। अपनी सादगी और पारदर्शी राजनीति के कारण सत्यदेव सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी तक में शामिल रहे थे। एक निर्विवाद राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने 1977 में बलरामपुर/गोंडा से सांसद पद का चुनाव लड़ा और जीते। राम मंदिर आन्दोलन में भी देवीपाटन मंडल से उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अभिन्न मित्रों में से एक सत्यदेव सिंह को कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेदांता में भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments