Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़आप पार्टी के यूपी में चुनाव लड़ने के एलान को भाजपा ने...

आप पार्टी के यूपी में चुनाव लड़ने के एलान को भाजपा ने बताया मुंगेरीलाल का सपना

मथुरा। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बाद अब यूपी में 2022 में होेने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इसे लेकर यूपी के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है। आप पार्टी के इस एलान को भाजपा ने मुंगेरीलाल के सपने बताया है।


भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के महामंत्री नगेन्द्र सिकरवार ने कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाले मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं। विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी यूपी में कहीं भी नहीं दिखेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली और यूपी में बड़ा फर्क है। वह दिल्ली को ही संभाल नहीं पा रहे हैं। जो देश के सबसे बडे राज्य को कैंसे संभाल पाएंगे। यूपी में आप पार्टी कहीं नहीं टिक पाएगी।

भाजपाइयों का कहना है कि उत्तरप्रदेश और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बड़ा फर्क है। यहां के मुद्दे और यहां की राजनीति अलग है। आप पार्टी को अभी काफी समय इसे समझने में लगा है। यहां वह किसी भी स्तर पर टिक नहीं पाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments