Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़सिंचाई को पानी न मिलने पर किसानों ने एसडीएम का किया घेराव,...

सिंचाई को पानी न मिलने पर किसानों ने एसडीएम का किया घेराव, विरोध प्रदर्शन

गोवर्धन। गोवर्धन तहसील के किसानों को सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर उपजिलाधिकारी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के समर्थन कांगे्रस नेताओं ने भी किया। यहां नारेबाजी कर किसानों के साथ कांग्रेस ने भी रोष व्यक्त किया।

कॉंग्रेस नेता दीपक चौधरी ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए काफी समय से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है जिसको लेकर बुधवार को उपजिला अधिकारी राहुल यादव गोवर्धन का घेराव किया गया। किसानों ने बताया कि गोवर्धन एसडीएम सिचाई विभाग राकेश कुमार ने काफी समय से सिचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं कराया है। उन्होंने सिंचाई विभाग के एसडीओ पर आरोप लगाया है कि वह किसानों के हक के पानी को काफी जगह बेचा रहे हैं।

कॉंग्रेस नेता ने कहा कि जिसकी शिकायत राकेश कुमार एसडीओ सिचाई विभाग से बात कर उच्च अधिकारियों से की जाएगी और जल्दी समाधान कराया जाएगा। किसानों को काफी लंबे समय से हो रही परेशानी उसका निस्तारण कराने के लिए किसानों के साथ कांग्रेस नेता भी साथ आए।


उपजिलाधिकारी राहुल यादव के कहा कि किसानों की समस्या को हर हाल में जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments