Sunday, September 22, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़विराट कोहली बने पिता, अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, लगी बधाइयों...

विराट कोहली बने पिता, अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, लगी बधाइयों की झड़ी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर नन्हीं परी आई है। यानी विराट और अनुष्का पहली बार माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने आज दोपहर एक बेटी को जन्म दिया है। पिता बनने की खुशी में विराट कोहली ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं बधाई देने वालों की झड़ी लगी है।

पिता बनने पर विरोट ने लिखी यह पोस्ट


विराट ने एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में अपने चाहने वालों को बताया है। विराट ने पोस्ट में लिखा- “हम दोनों को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। – स्नेह विराट।”


तीन सात पहले हुई थी विराट-अनुष्का की शादी

विराट कोहली के इस पोस्ट को शेयर करते ही अनुष्का और विराट को हजारों लोग माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। तभी से इस सेलिब्रिटी कपल को सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिलता आ रहा है। दोनों की जोड़ी को इनके फैंस बहुत पसंद करते हैं।

अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो की थी शेयर

प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान एक मैग्जीन के लिए किया उनका फोटोशूट चर्चा का विषय बना था। कुछ वक्त पहले उनकी शीर्षासन करते हुए भी एक फोटो बहुत वायरल हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments